फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wheelchair jumped in front of Kotwali

कोतवाली के सामने चक्का जाम किया

Tue, 16 May 2017 11:41 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wheelchair jumped in front of Kotwali
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने घनी आबादी के बीच शराब की दुकान लगाए जाने के विरोध में नगर कोतवाली के सामने चक्का जाम कर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। साथ ही इस दुकान न हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सभी ने एक स्वर से कहा कि शराब की दुकान न हटने से परेशानी हो रही है। बच्चों महिलाओं का सड़क से आना जाना दुश्वार हो गया है। 
विज्ञापन

 मंगलवार को इंदिरा नगर वार्ड  के लोगों ने नगर कोतवाली के सामने फरेंदा रोड को जाम कर दिया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद लोग पुलिस के समझाने पर शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान को बासपर रोड से हटाने की मांग की। लोगों ने कहा कि बासपार रोड पर लगाई जा रही शराब की दुकान घनी आबादी के बीच है। इससे रोड से आने जाने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के लोगों ने कोतवाली गेट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इस दुकान को हटाने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड के लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस अवसर पर वार्ड के बुधई, अमर नाथ, रामईश्वर, सोना , जितेंद्र, सुरेंद्र, अंशु गोड़, सीमा देवी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, पार्वती गोंड, अनिता गोंड, जयशंकर, राजकुमार, उमा सहित वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed