फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Westerly winds and cold wave brought down the mercury, bonfires brought relief

Maharajganj News: पछुआ हवा और शीतलहर से लुढ़का पारा, अलाव से मिली राहत

Sun, 28 Dec 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds and cold wave brought down the mercury, bonfires brought relief
एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
विज्ञापन

बर्फीली ठंड से निजात के लिए जगह-जगह अलाव का सहारे लेते दिखे लोग
महराजगंज। शनिवार को घने कोहरे के साथ सर्द पछुआ की रफ्तार से शीतलहर का असर पूरे दिन बना रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन सर्द हवाओं से न सिर्फ बाहर निकलने वाले बल्कि घर में रहने वालों ने महसूस की। बर्फीली ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारे लेते दिखे।
दिसंबर 2025 में गिने चुने दिन शेष बचे हैं। लेकिन सर्दी का प्रकोप कुछ इतना बढ़ गया है कि यह वर्ष कुछ समय तक लोगों को कड़ाके की सर्दी के लिए याद रहने वाला है। शनिवार का मौसम पिछले दिनों से भी अधिक सर्द महसूस किया गया क्योंकि कोहरे के साथ लगभग 08 किमी प्रति घंटा की हवा ने पहाड़ी क्षेत्र जैसा एहसास कराया। पूरे दिन कोहरा न छंटने के कारण दृश्यता का ग्राफ बेहद कम रहा। घर से बाहर निकले लोगों को सर्वाधिक दुश्वारी झेलनी पड़ी और जैकेट, शाल, स्वैटर बेमतलब साबित हुए क्योंकि राहत सिर्फ अलाव के पास ही लोगों को मिली। खुली जगह पर अलाव सेंकने में भी शीतलहर ने व्यवधान डालने का काम किया और लोगों को कंपकपी महसूस होती रही। मौसम विभाग ने मंगलवार तक जनपद को अलर्ट रखा है।
विज्ञापन

वर्जन
कोहरे व पछुआ हवा के कारण शीतलहर से किसी तरह की निजात नहीं मिलने वाली। जनपद मंगलवार तक रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित रहेगी। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed