फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Website of schools will be linked to the board, email ID of 72 thousand students is getting ready.

Maharajganj News: स्कूलों की वेबसाइट बोर्ड से होगी लिंक, 72 हजार विद्यार्थियों की ईमेल आईडी हो रही तैयार

Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Website of schools will be linked to the board, email ID of 72 thousand students is getting ready.
- विद्यार्थियों को बोर्ड से मिलने वाले निर्देश सीधे मिल सकेंगे
विज्ञापन

-प्रवेश पत्र से लेकर रिजल्ट तक ईमेल पर मिल सकेगा
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड को हाईटेक बनाया जा रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष पूरा होने के बाद उसे हाईटेक बनाया गया है। स्कूलों की वेबसाइट तैयार करने के साथ 72 हजार छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी तैयार हो रही है। विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनने व बोर्ड के साथ स्कूल की वेबसाइट लिंक होने के बाद प्रवेशपत्र से लेकर रिजल्ट तक उन्हें ईमेल पर मिल सकेगा। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को बोर्ड से मिलने वाले निर्देश सीधे उन्हें मिल सकेंगे।
जिले में माध्यमिक स्तर के 260 विद्यालयों में 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त और 192 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इसमें पंजीकृत विद्यार्थी इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की तरह खुद को हाईटेक करने में जुटा है। कॉलेजों को अपनी वेबसाइट तैयार करने के साथ ही विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक बोर्ड परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए भी वेबसाइट पर जाना पड़ता था। अब यह सारी चीजें उनको सीधे उनकी ईमेल पर मिल सकेंगी। परिषद के नए आदेश, अध्ययन सामग्री, छात्रों के डाटा में कोई गड़बड़ी की सूचना, परीक्षा केंद्रों की सूचना समेत तमाम जानकारी सीधे मेल पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि इस व्यवस्था के बनने से छात्र-छात्राओं को जरूरी सूचना मिलने में परेशानी नहीं होगी। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी बनकर तैयार हो रही है। अगर कोई नया आदेश जारी होता है तो उसकी भी जानकारी छात्रों को मेल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed