फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There will be webcasting of highly sensitive plus polling stations

Maharajganj News: निकाय चुनाव की तैयारी तेज, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

Tue, 25 Apr 2023 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Tue, 25 Apr 2023 10:03 AM IST
सार

 

विज्ञापन
There will be webcasting of highly sensitive plus polling stations
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

महराजगंज जिले के दस निकायों में चार मई को होने वाले चुनाव के लिए अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में चुने गए पांच केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। प्रशासनिक व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मुख्यालय से ही इन केंद्रों के हालात पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिकाओं व आठ नगर पंचायतों मेंं बने 119 मतदान केंद्रों में से 54 मतदान केंद्रों को इस बार संवेदनशीलता की दृष्टि से चिह्नित किया गया है। अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किए गए नौतनवां पालिका के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक, नगर पंचायत निचलौल के मदरसा अरवलिया अजीजिया दारूल उलूम, सोनौली के प्राथमिक पाठशाला जुगौली व कन्या प्राथमिक पाठशाला जुगौली एवं पनियरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनियरा बाजार बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


इन मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी के माध्यम से रखी जाएगी नजर
नगर पालिका महराजगंज- किसान सेवा समिति चिउरहां, प्राथमिक पाठशाला पिपरदेउरा, प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया, आदर्श बाल विद्या मंदिर पंतनगर, प्राथमिक पाठशाला शिवनगर, प्राथमिक पाठशाला चौपरिया प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम, रामअधार कन्या जूनियर हाईस्कूल गौशाला, प्राथमिक विद्यालय गबड़ुआ व पंचायत भवन गबड़ुआं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका नौतनवां- नौतनवां इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला नंबर दो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां, भूतपूर्व गोरख सैनिक स्कूल, मंडी समिति, मधुबन इंटर कॉलेज, आदर्श जूनियर हाईस्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सरोजनी नगर।

 

Trending Videos

इन 48 मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी

  • नगर पंचायत आनंदनगर- प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर, एमएस लारी इस्लामिया हाईस्कूल आनंदनगर, प्राथमिक विद्यालय निराला नगर, प्राथमिक विद्यालय बनकटी व प्राथमिक विद्यालय फरेंदा।
  • नगर पंचायत निचलौल- राजा रतनसेन इंटर कॉलेज व अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर।
  • नगर पंचायत घुघली- प्राथमिक पाठशाला रेलवे स्टेशन व डीएवी नारंग इंटर कॉलेज।
  • नगर पंचायत सोनौली- प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा व प्राथमिक पाठशाला कुंसेरवा।
  • नगर पंचायत पनियरा- प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, प्राथमिक विद्यालय पनियरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय अकटहिया, आंगनबाड़ी केंद्र बड़वार, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसडीला, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा व प्राथमिक विद्यालय पनियरा खास।
  • नगर पंचायत परतावल- प्राथमिक पाठशाला परसा बुजुर्ग, प्राथमिक पाठशाला धनगड़ा, प्राथमिक पाठशाला अकटहवा, प्राथमिक पाठशाला नगरौली, प्राथमिक पाठशाला छातीराम, प्राथमिक पाठशाला नया भवन व उच्च प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा।
  • नगर पंचायत बृजमनगंज- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद।
  • नगर पंचायत चौक- प्राथमिक पाठशाला ओबरी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदही बसंतनाथ।

सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने कहा कि अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed