फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We are sweating while searching for Waqf properties.

Maharajganj News: वक्फ संपत्तियों को खोजने में छूट रहा पसीना

Mon, 16 Sep 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
We are sweating while searching for Waqf properties.
महराजगंज। शासन के निर्देश पर जनपद की वक्फ संपत्तियों को खोजकर पोर्टल पर लोड किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक विभाग ने अपने स्तर से महराजगंज की 610 वक्फ संपत्तियों की सूची तहसील को सौंपी है। तहसील स्तर से वक्फ संपत्तियों की तहसीलवार सूची बनाई जा रही है। इस कार्य में लेखपालों को लगाया गया है, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी जनपद की कुल वक्फ संपत्तियों की संख्या का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 1989 से पहले महराजगंज, गोरखपुर जनपद का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 1989 में गोरखपुर से काटकर महराजगंज जनपद बनाया गया। जिला बनने से पहले तक वक्फ की संपत्तियां गोरखपुर के नाम अंकित हैं। जिला बनने के बाद महराजगंज की वक्फ संपत्तियों की तलाश कर पोर्टल पर लोड करने के लिए कार्य शुरू हुआ। जिला अल्पसंख्यक विभाग ने गोरखपुर की सूची से छांटकर 610 वक्फ संपत्तियों की सूची तहसील को सौंप दी। इसके बाद तहसीलवार वक्फ संपत्तियों को छांटकर पोर्टल पर लोड करने का कार्य किया जा रहा है। वक्फ संपत्तियों का पता लगाने में लेखपालों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


वक्फ संपत्तियों की जांच कराकर सूचना मांगी जा रही है। इस कार्य में लेखपालों को लगाया गया है। पुराना गजट और नया गजट का मिलान कराया जा रहा है, जो संपत्तियां जांच में मिल रही हैं उसे पोर्टल पर लोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनार्दन, रजिस्ट्रार कानूनगो

गोरखपुर की सूची से महराजगंज की वक्फ संपत्तियों को अलग कर पोर्टल पर लोड करने के लिए शासन ने निर्देश दिया है। गोरखपुर सूची से महराजगंज के वक्फ संपत्तियों को छाटा गया। इसमें 610 के आसपास महराजगंज में वक्फ संपत्तियां मिली हैं, लेकिन वक्फ संपत्तियों की संख्या इससे भी अधिक है। वक्फ संपत्ति की सही स्थिति जानने के लिए तहसील को लिखा गया है।
-नीरज कुमार अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed