फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water supply stopped for 12 hours, people remained worried

Maharajganj News: 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति रही ठप, परेशान रहे लोग

Sun, 19 May 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped for 12 hours, people remained worried
महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित नेहरू नगर वार्ड में कांशीराम मोहल्ले के लगभग 1000 लोगों को लगभग 12 घंटे तक शुद्ध पेयजल के लिए जूझना पड़ा। इंडिया मार्क हैंडपंप से लोगों को प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि शनिवार दोपहर तक नगर पालिका ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए गड़बड़ी दूर करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को कांशीराम आवास की ओर जाने वाली अंडर ग्राउंड पाइपलाइन दो जगह पानी के तेज दबाव के कारण फट गई। इसके कारण पाइप से तेज बहाव होने लगा। इस वजह से आपूर्ति ठप कर दी गई। शनिवार सुबह होते ही नगर पालिका के कर्मी गड़बड़ी दूर करने पहुंच गए। मोहल्ले के अमित यादव, सुधीर शर्मा, बेचन, संगम ने बताया कि पूरी रात पानी न आने के कारण हम लोगों को इंडिया मार्क हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कांशीराम मोहल्ले में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे ठीक कराया गया है। कांशीराम आवास में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शहरवासियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक कुमार, ईओ, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed