फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water supply from overhead tank halted for eight years; 4,000 villagers facing hardship.

Maharajganj News: आठ साल से ओवरहेड टैंक से बंद पड़ी जलापूर्ति, चार हजार ग्रामीण परेशान

Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Water supply from overhead tank halted for eight years; 4,000 villagers facing hardship.
शीतलापुर खेसरहा की ओवरहेड टैंक योजना तकनीकी खराबी के कारण ठप, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन


2017 में तैयार हुई ओवरहेड टैंक योजना से कुछ समय तक जलापूर्ति, 2015 में शुरू हुआ था निर्माण
निचलौल। नेपाल सीमा से सटे ग्राम पंचायत शीतलापुर खेसरहा में शुद्ध पेयजल योजना पिछले करीब आठ वर्षों से बंद पड़ी है। वर्ष 2017 में तैयार हुई ओवरहेड टैंक योजना से कुछ समय तक जलापूर्ति हुई लेकिन पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आने के बाद आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद योजना दोबारा शुरू नहीं हो सकी। गांव के करीब चार हजार लोग आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2015 में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। 2017 में कार्य पूरा होने के बाद चार टोले खेसरहा, शीतलापुर, किशुनपुर और बाघ टोला में जलापूर्ति शुरू की गई थी। कुछ समय बाद पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन




ग्रामीण जगदीश पाल ने बताया कि जलापूर्ति शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन बंद होने के बाद फिर पुरानी समस्या लौट आई। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि वर्षों से विभाग से शिकायत की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बालमुकुंद का कहना है कि शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नंदलाल ने बताया कि नल का पानी मिलने से परिवार की दिनचर्या आसान हो गई थी लेकिन अब फिर से दूसरे स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पिंटू पासवान ने कहा कि पाइपलाइन टूटने के कारण पूरी योजना बेपटरी हो गई है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इम्तियाज अंसारी ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। वीरेंद्र यादव ने कहा कि जलापूर्ति बंद रहने से ओवरहेड टैंक परिसर भी उपेक्षा का शिकार हो गया है। घास-फूस उग आई है और उपकरण खराब होते जा रहे हैं। पूर्व प्रधान वकील अहमद ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित हर घर जल योजना को मुंह चिढ़ा रहा है गांव में बना ओवरहेड टैंक, अब बाहरी लोगों को गांव की पहचान बताने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि परियोजना अभी तक ग्राम पंचायत को हस्तांतरित भी नहीं की गई है।




वर्जन



मामले की जानकारी लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति बहाल कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

-सिद्धार्थ गुप्ता, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed