फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water corporation personnel submitted a memorandum

जल निगम के कर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 13 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water corporation personnel submitted a memorandum
जल निगम के कर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने वेतन व पेंशन से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जल निगम को विभाग बनाने, लंबित वेतन व पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने तथा अनुकंपा नियुक्ति बहाल किए जाने की मांग लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने शुक्रवार को कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित व तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। यह भी कहा कि अविलंब मांगों के पूरा न होने की दशा में वे चरणबद्ध आंदोलन भी करेंगे।

समिति के संयोजक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल निगम पहले विभिन्न नामों से एक विभाग के रूप में पहचाना जाता था। बाद में इसे निगम के रूप में परिवर्तित करते हुए कार्य लिया जाने लगा। जलजीवन मिशन के तहत पेयजल संबंधी परियोजनाएं इसके माध्यम से बनती थीं, मगर अब इन महत्वपूर्ण कार्यों को जल निगम की बजाए लघु सिंचाई विभाग, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एवं यूपीसीएलडीएफ आदि को आवंटित किया जाने जगा। इसमें कार्य करने वाले कर्मियों के वेतन व पेंशन आदि भी पांच माह से लंबित हैं, भुगतान न होने की वजह से उससे जुड़े लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। अपने ज्ञापन में कर्मियों ने बकाए वेतन व पेंशन संबंधी धनराशि का नियमित रूप से भुगतान कराए जाने, वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशनर देयों का तत्काल भुगतान कराने तथा भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके मृतक कार्मिकों के आश्रितों की अनुकंपा नियुुक्ति प्रारंभ किए जाने की मांग की। इस दौरान बांकेलाल, महेशचंद्र आजाद, अजीत कुमार सिंह, कुलदीप मिश्रा, पंकज कुमार, विदोस यादव, धीरेंद्र कुमार, अंजनी दूबे, श्यामलाल, रविप्रकाश मिश्रा, प्रेमप्रकाश नायक, सेतवान, रामकरन, शेषनाथ, तुलसी यादव, भोला प्रसाद, योगेश सिंह, राजेश्वर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed