{"_id":"5c2d0c9fbdec2256c93f8302","slug":"warning-to-bdo-teacher-will-be-on-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को चेतावनी, शिक्षक पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को चेतावनी, शिक्षक पर होगा केस
Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ को चेतावनी, शिक्षक पर होगा केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में हुई प्रगति की 70 बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएमओ के कार्यों पर असंतोष जताया, वहीं खराब पड़े हैंडपंप रिबोर न होने तथा चबूतरों को ऊंचा न किए जाने पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने हरपुर खुर्द में विद्यालय भवन का निर्माण पूरा न कराने पर अध्यापक संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 26 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के कारणों की जांच केा निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान डीएम ने सीएमओ से निरीक्षण के समय से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के प्रति कार्रवाई, दवाओं की उपलब्धता व उपयोगी दवाओं की खरीद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संस्थागत प्रसव व गर्भवती महिलाओं के मृत्यु पर असंतोष जताया और लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 26 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के कारणों की जांच के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की जांच डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल को सौंपते हुए कहा कि वह किसी अवर अभियंता को साथ लेकर जांच करें। उन्होंने जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने की हिदायत दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी से जब पेंशनरों के बारे में लगाई गई चौपाल के बारे जानकारी चाही तो बताया गया कि पेंशन के लिए पात्र लोगों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र लाभार्थियों का चयन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार व अनैतिक व्यवहार के मामले में 103 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सड़कों की मरम्मत के बारे में बताया गया कि यह कार्य अभी चल रहा है। उसे मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। डीएम ने सभी बीडीओ को ब्लॉक मुख्यालय पर निवास करने की हिदायत दी। कहा कि बीडीओ कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्य पूरा कराएं। जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए दुकानों पर छापे की कार्रवाई करें। ताकि खाद की कालाबाजारी न होने पाए। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, डीसी एनआरएलएम रविंद्र वीर यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।