फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waiting for Rohin Barrage Residential School to be built in a month

Maharajganj News: एक माह में बन जाएगा रोहिन बैराज आवासीय विद्यालय का इंतजार

Wed, 08 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Rohin Barrage Residential School to be built in a month
निर्माणाधीन रोहिन वियर बैराज ।
महराजगंज। जिले में कई परियोजनाओं पर तेजी काम चल रहा है। दो हाईवे निर्माण के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। वहीं रोहिन नदी पर डिजिटल बैराज फरवरी में बन कर तैयार हो जाएगा। हाईवे का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कहीं नाली बन रही है तो कहीं अधूरी नाली को पूरा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इन परियोजनाओं को पूरा होने पर क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं पर काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रतनपुर के मिश्रौलिया में बन रहे डिजिटल रोहिन बैराज का कार्य तेजी से हो रहा है। 15 फरवरी तक बैराज निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पूरे बैराज में सात स्लैब में तीन स्लैब पड़ चुके हैं। चार स्लैब पड़ना अभी बाकी है। सात गेट में पांच गेट लग चुके हैं। दो गेट अभी लगना बाकी है। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बैराज का निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में स्लैब का कार्य पूरा हो जाएगा। दो गेट बाकी है। उसका कार्य बरेली डिविजन के मैकेनिक करते हैं। उसे वह लोग आकर लगाएंगे। बताया जाता है कि क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए वर्ष 1947 में रतनपुर के मिश्रौलिया के पास रोहिन नदी में बीयर गेट बनाकर पानी आपूर्ति की जाती थी। अगस्त 2005 में आई बाढ़ से रोहिन बीयर गेट टूट गया, जिससे पानी आपूर्ति ठप हो गई। किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नदी में अस्थायी बांध बनाकर पानी की आपूर्ति की, लेकिन बरसात आने से पहले बाढ़ से बचाव के लिए बांध काट दिया जाता है। इससे किसानों को केवल रबी की फसल में ही सिंचाई की सुविधा मिल पाती थी। रोहिन बैराज के तैयार होते ही किसानों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
उधर सेखुआनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन के लिए शासन ने पहली किस्त 2.57 करोड़ रुपये जारी कर दी है।
निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर और उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन लिमिटेड महराजगंज को दी गई है। निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अगस्त 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। नींव से ऊपर काम हो रहा है। पिलर का निर्माण हो रहा है। इसमें 100 बालक व 100 बालिकाओं का प्रवेश हो सकेगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्रता भी निर्धारित है। अनाथ (अभिभावक विहीन) बच्चे, भिक्षाटन से जुड़े बच्चे, रेलवे प्लेटफार्म या बस स्टाॅप पर रहने वाले बच्चे, कूड़ा-कचरा बीनने वाले बच्चे, देह व्यापार से जुड़े परिवार एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के बच्चे प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed