फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Voters increased by 60,848 in the district, women showed awareness

Maharajganj News: जिले में बढे़ 60,848 वोटर, महिलाओं ने दिखाई जागरूकता

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Voters increased by 60,848 in the district, women showed awareness
महराजगंज। जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इस बार वोटर बनने में महिलाओं ने ज्यादा जागरूकता दिखाई है। कुल 19, 88274 वोटर हैं। इस वार वोटर बनने में महिलाए आगे आई। 32634 महिलाएं वोट बनी तो पुरुष 28210 वोटर बने। कुल 60,848 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई। जिला प्रशासन की ओर से इस बार मतदाताओं को जागरूक करने में पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। 100 से अधिक रैलियां कराने के लिए खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर 2023 से 09 दिसंबर 2020 तक चला, जिसमें अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांग, बेघर व महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया। इस अभियान में मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई। मंगलवार को अंतिम रूप से मतदाता सूची के प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या पुरुष-1047974, महिला-940208, थर्ड जेंडर-92, कुल 19,887274 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद की पांच विधानसभाओं में फॉर्म 06 के तहत 61346, फॉर्म 07 विक तहत 37966 एवं फॉर्म 08 के तहत 4244 आवेदन प्राप्त किये गए। आलेख्य प्रकाशन के समय जेंडा रेशियो 892 के सापेक्ष अंतिम प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो 897 हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि ईपी रेशियो 58.19 के सापेक्ष अंतिम प्रकाशन के समय ईपी रेशियो 58.89 प्रतिशत हो चुका है, अर्थात 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4837 के सापेक्ष अंतिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 19102 है अर्थात 14,265 की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि वनटांगिया/मुसहर ग्रामों में विशेष कैंप आयोजित कर व्यक्तियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फार्म 6 भरवा कर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार महिला और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed