फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vishwakarma Puja today, preparations complete

Maharajganj News: विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारी पूरी

Mon, 16 Sep 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja today, preparations complete
महराजगंज। जिले में विश्वकर्मा पूजा मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। घरों, मंदिरों, कल, कारखानों और प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। सोमवार को मशीनों को धोकर उन्हें झंड़ी, पताका से लोग सजाने में जुटे थे।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज वर्कशाप परिसर में स्थित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के रंगरोगन का कार्य पूरा हो चुका है। कई प्रतिष्ठानों पर इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। देर शाम जब भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव होगा तो पूरा नगर भक्ति में डूब जाएगा। हर दुकान पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति लगाकर पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पंडित भानू प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक कल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.30 से शाम को 6.16 बजेतक रहेगा। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा के पुत्र के रूप में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे रहे मूर्तिकार
विश्वकर्मा पूजा पर कल, कारखानों और सार्वजनिक स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे रहे। हनुमानगढ़ी के पास मूर्ति बनाने के कार्य में लगे गुन्नू ने बताया कि कल मूर्ति देना है। कुछ काम बाकी है उसे पूरा किया जा रहा है। विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति पांच से 10 हजार की है। हमारे पास मूर्ति निर्माण के कार्य में छह मूर्तिकार लगे हैं, जिसमें जय किसन और सुग्रीव कोलकाता से हैं। बाकी मूर्तिकार यहीं के हैं। गुन्नू का कहना है कि पिछले 20 साल से मूर्ति निर्माण के कार्य में लगे हैं, लेकिन मूर्ति निर्माण सामग्री की महंगाई के कारण दिक्कत बढ़ गई है। बांस, पुआल, कांटी, मिट्टी सब महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed