{"_id":"57b605df4f1c1bd66b6ed03c","slug":"villegers-protest-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चला रहा कार्य ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर चला रहा कार्य ग्रामीणों ने रोका
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
काम रोका
- फोटो : महराजगंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरन्दरपुर। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे काम को बृहस्पतिवार को पुरन्दरपुर के ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि जब तक नाली का निर्माण नहीं हो जाएगा, पुरन्दरपुर में काम नहीं होने देंगे। कार्य रुक जाने पर कार्यदायी संस्था के लोगों ने निर्माण कार्य में लगे संयंत्र सड़क व चौराहों से हटा दिया।
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर फोरव टू लेन का निर्माण कराया जा रहा है। हाइवे के दोनों तरफ हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। कार्यदायी संस्था के लोगों ने बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे पुरन्दरपुर में काम करने के लिए मशीनों को लगाया ही था कि काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और काम रोकवाकर मशीनों के आगे खड़े हो गए।
ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के जीएम एसएन यादव से मांग की पुरन्दरपुर थाने से लेकर परसा के उतरहिया पोखरी तक नाले का पहले निर्माण कराया जाय। ताकि हाइवे के दोनों तरफ जल निकासी हो और जलजमाव की स्थिति न पैदा हो।
विज्ञापन
गांव वालों ने चेतावनी दी कि नाली का निर्माण नहीं होने पर सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। कार्यदायी संस्था के जीएम एसएन यादव का कहना था कि हाइवे के दोनों तरफ नाली निर्माण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव वाले नाली निर्माण की मांग लिखित रूप से करें तो उसे उच्चाधिकारियों के पास भेज देंगे। ताकि नाली के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सके।
इस दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अलीमुदी, महमूद खान, संतोष कौशल, अफसर अली, हरिगोपाल, मकबूल, कयूम, जयशंकर पांडेय, जोखई, राजदेव, दीनानाथ, शिवशंकर, उमाशंकर यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।