फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death anniversary of Samajwadi Party founder and former Chief Minister Mulayam Singh Yadav was observed.

आजीवन गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे मुलायम : गणेश शंकर पांडेय

Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The death anniversary of Samajwadi Party founder and former Chief Minister Mulayam Singh Yadav was observed.
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शनिवार को जगह-जगह मनाई गई। फरेंदा में पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव आजीवन गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गणेश शंकर ने कहा कि मुलायम सिंह ने अपने संघर्षों की बदौलत लोगों को उनका हक दिलवाने का काम किया। उन्होंने पूरा जीवन देश हित में समर्पित कर दिया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि नेताजी का जीवन प्रेरणास्रोत बना रहेगा। देश में समाजवादी आंदोलन को तेज करने वाले नेताजी का व्यक्तित्व बहुत बड़ा था। इस दौरान गौरीशंकर मालवीय, कैलाश, रामललित मौर्य, सिंहबली विश्वकर्मा, देवेंद्र पांडेय, शिवसागर यादव, सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और नौजवानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार व संघर्ष समाजवादी आंदोलन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। सभा में निर्मेष मंगल, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, विंदरेश कन्नौजिया, श्रवण पटेल, दिलीप शुक्ल, डॉ. राजेश यादव, सुरेंद्र भारती, विजय जायसवाल, समशुल होदा, विजय यादव, अमरजीत साहनी, यज्ञदत्त पासवान, शमीम खान, अमरनाथ यादव, दीपू यादव, अमित यादव व शिवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed