फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   This includes six establishments in Maharajganj city and Partawal, three in Farenda and one in Chiuraha.

Maharajganj News: मिलावट पर शिकंजा, 10 पर दुकानों पर जांच, नमूने लिए

Sun, 11 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
This includes six establishments in Maharajganj city and Partawal, three in Farenda and one in Chiuraha.
महराजगंज। नवरात्र पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इसमें महराजगंज शहर व परतावल के छह, फरेंदा के तीन, चिउरहा के एक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर और परतावल बाजार में पांच दुकानों का निरीक्षण कर घी, कुट्टू, मूंगफली दाना और मूंगफली तेल समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले फरेंदा रोड स्थित एक सुपर मार्ट का निरीक्षण किया। यहां से घी का नमूना लिया गया। इसके बाद गोरखपुर रोड स्थित एक प्रोविजन से साबुत कुट्टू और गुप्ता जनरल मर्चेंट से मूंगफली दाना का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में चिउरहा रोड स्थित एक डे फ्रेश सुपर मार्ट का निरीक्षण कर कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। टीम ने परतावल बाजार स्थित एक किराना स्टोर की भी जांच की। यहां से मूंगफली तेल का नमूना एकत्र किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed