फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress workers told the matter of pride for the district

Maharajganj News: विधायक दल का नेता चुने जाने पर वीरेंद्र का स्वागत

Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Congress workers told the matter of pride for the district
फरेंदा। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अगुवाई में शनिवार को उनके आवास पर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि अभी तक जिले को कांग्रेस पार्टी में नेता विधान मंडल दल होने का अवसर नहीं मिला था। वीरेंद्र चौधरी पहले विधायक हैं, जिन्हें पार्टी ने विधानमंडल दल का नेता चुना है। इससे महाराजगंज जनपद का गौरव बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी में महाराजगंज की राजनीतिक स्थिति भी मजबूत हुई है। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि फरेंदा विधायक को विधान मंडल दल का नेता बनाए जाने से पूरे गोरखपुर मंडल में विपक्ष को ताकत मिली है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव जयंती मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया, इंद्रदेव यादव, हनुमान कनौजिया, अमर मणि पासवान, गौतम शर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed