फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers terrified by the menace of pet dogs; formal complaint lodged.

Maharajganj News: पालतू कुत्तों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, दी तहरीर

Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers terrified by the menace of pet dogs; formal complaint lodged.
परसामलिक। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरी निवासी सूर्यनाथ ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक मिल मालिक के खुले हुए पालतू कुत्तों की वजह से ग्रामीण भयभीत हैं। शाम को खेत की रखवाली के लिए आते-जाते समय पालतू कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूर्यनाथ ने तहरीर में कहा है कि महरी और पिपरहवा गांव के बीच में धान की फसल की जानवरों से रखवाली के लिए शाम को जाता हूं। बगल में एक व्यक्ति की मिल है, उसने तीन कुत्ते पाल रखे हैं। मिल मालिक शाम के समय तीनों कुत्तों को गेट से बाहर छोड़ देता है, जिससे खेत की रखवाली करने वाले किसानों को आने-जाने में भय बना हुआ है। कुत्ते लोगों को दौड़ाकर घायल कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

महरी गांव के किसान रामराज यादव, अशोक कुमार यादव, विरेन्द्र यादव, ज्ञानचंद यादव, राधेश्याम पासवान, बल्ली इत्यादि ने बताया कि इन पालतू कुत्तों के भय से लोगों को जंगली जानवरों से धान की फसल रखवाली करने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, शिकायत करने पर मिल मालिक का कहना है कि जो करना है कर लो, कुत्ते खुले रहेंगे। इस संबंध में एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed