फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers sitting on indefinite strike in protest against illegal occupation

Maharajganj News: अवैध कब्जे के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

Sat, 20 Jan 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jan 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on indefinite strike in protest against illegal occupation
फरेंदा। सिधवारी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीण शनिवार को कंपोजिट विद्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में विधायक वीरेंद्र चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठे गामीण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे। उन्होंने लेखपाल भी आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की। साथ ही सरकारी जमीन खाली कराने की मांग की। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी होगी नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जमीन पर कब्जे की शिकायत पीड़ित दो सप्ताह से कर रह हैं, लेकिन प्रशासन ने नहीं सुनी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनरायन चौरसिया, अरविंद मौर्य, रामललित मौर्य, राधेश्याम, मनोज व इसरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed