फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers sit on dharna demanding road construction

Maharajganj News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 30 Jun 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Jun 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers sit on dharna demanding road construction
नौतनवा। क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के टिकट घर से उत्तर की तरफ लगभग डेढ़ सौ मीटर पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह कई गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। धरने का नेतृत्व किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला कर रहे थे। इससे पहले मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था।
विज्ञापन

धरना की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर आनंदनगर इसरार अहमद एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों का धरना समाप्त कराया। नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि अधूरी सड़क बनने से कई गांवों के ग्रामीण इस रेलवे स्टेशन से कट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे को चाहिए कि वह मांग के अनुरूप सड़क का निर्माण कराए, ताकि यात्रियों को रेलवे के प्रयासों का सार्थक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

धरने में ग्राम प्रधान प्रेमसागर यादव, अयोध्या, मनोज राय, दीनानाथ, संजीव राय, आबिद, जितेंद्र, चिरकुट, शिवानंद, साधु यादव, सतीश, रामलखन गौड़, सुधीर मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed