{"_id":"6ab4377ccf7c33d098093f8b","slug":"villagers-protested-against-the-police-and-submitted-a-memorandum-to-the-tehsildar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-185706-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा पत्र
विज्ञापन
नौतनवा। परसामलिक पुलिस पर छेड़खानी की मूल घटना को दबाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के निपनिया के ग्रामीणों ने बुधवार को नौतनवा तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपकर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण दिनेश चौधरी, अर्जुन, राजेंद्र चौधरी, उमेश, रामदास, सुरेश चौधरी, कुमारे, पानमती देवी, दुर्गेश, अयोध्या, रमायन, सूर्यमन, दिलीप आदि का कहना है कि घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा गांव की महिला के साथ छेड़खानी की गई थी। परसामलिक थानाध्यक्ष द्वारा मामले को पहले जमीनी विवाद दिखाकर उक्त व्यक्ति और पीड़ित महिला दोनों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया।
बाद में दबाव पड़ने पर अब मात्र घर में घुसने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि घटना छेड़खानी से जुड़ी हुई है। लोगों ने तहसीलदार कर्ण सिंह से कहा कि प्रकरण में छेड़खानी की धारा में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और परसामलिक थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं पीड़ित महिला ने 48 घंटे के अंदर आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज न होने की स्थिति में अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है। इस बाबत तहसीलदार कर्ण सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से प्राप्त पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।