फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers performed the last rites of the elderly woman.

Maharajganj News: ग्रामीणों ने वृद्धा महिला का किया अंतिम संस्कार

Sat, 28 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers performed the last rites of the elderly woman.
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवां तिवारी में विगत 20 वर्षों से रह रही एक अज्ञात वृद्ध महिला का स्वाभाविक मृत्यु पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर मानवता की एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 20 वर्ष पहले तरकुलवा तिवारी गांव में एक महिला (75) कहीं से घूमते हुए आकर रहने लगी। वह घूम फिर कर गांव में ही रहती थी। वह थोड़ी मंदबुद्धि की लग रही थी। नाम पता बताने में वह असमर्थ थी। ग्रामीणों ने उसकी दशा देखकर उसके रहने का बंदोबस्त कर दिया। गांव में वह किसी के घर खाना खा लेती थी। सभी ग्रामीण अपने परिवार के एक सदस्य के रूप में उसे मानते थे। इसी तरह उसका जीवन यापन चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत्यु की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और पूरे विधि-विधान से क्रिया कर्म करने का निर्णय लिया। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर पंचनामा भरकर शव ग्रामीणों को सौंप दिया। शुक्रवार दिन में लगभग 10:00 बजे गांव के ग्राम प्रधान के सहयोग से हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के युवा समाजसेवी नागेंद्र पटेल ने चिता को आग देकर एक बेटे का फर्ज निभाया। सभी ने इस नेक काम के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जान मोहम्मद, पूर्व प्रधान विजय यादव, दीपेश यादव, किस्मत खान, अल्ताफ खान, कमलेश तिवारी, लल्ला तिवारी नसीब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed