फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers in Chankauli continue their fast for the seventh day against alleged corruption

Maharajganj News: चनकौली में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सातवें दिन भी ग्रामीणों का अनशन जारी

Fri, 13 Mar 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Chankauli continue their fast for the seventh day against alleged corruption
महाराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम पंचायत चनकौली में हुए कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारी रामसनेही निषाद, श्रीराम सैनी और अवधेश कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




अनशनकारियों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया और फर्जी भुगतान किए गए। इसकी शिकायत पहले ही जिलाधिकारी से की गई तो जांच के आदेश जारी हुए थे लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दो प्रतिनिधिमंडल गांव में मौजूद रहेंगे, जबकि अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय पर डटे रहेंगे। अनशन में दीपक, मनोज, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, निरंजन, सुकई भारती, महेंद्र भारती, सुभाष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed