{"_id":"5ab6a0a34f1c1b53408b4c8f","slug":"villagers-have","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें : कमिश्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें : कमिश्नर
Mahrajganj,
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मंचासिन पदाधिकारी।
- फोटो : amaruajala
फोटो:-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दो अप्रैल से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जेई- एईएस प्रभावित गांव में स्वच्छता, शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, फागिंग आदि को लेकर गांव के लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
कहा कि अगर गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी है तो डीपीआरओ संबंधित गांव की शौचालय निर्माण प्रगति को ठीक कर लें। हैंडपंप रिबोर के लिए संबंधित विभाग कार्रवाई तेज करें, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। कहा कि गांव में लोगों को स्वच्छता के साथ साथ जेई- एईएस से संबंधित जानकारी दें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि रविवार को फरेंदा में तहसील के सभी ग्राम प्रधान, शिक्षक, आशा, एएनएम को अभियान की सफलता के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीडियो कांफेंसिंग में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ नित्यानंद आदि अधिकारी उपस्थित रहे।