फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers accuse the village head of financial irregularities

Maharajganj News: ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers accuse the village head of financial irregularities
सिसवा बाजार। विकास खंड सिसवा अंतर्गत ग्रामसभा हरपुर पकड़ी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर नाली निर्माण नही कराने व सीसी सड़क का मानक के विपरीत निर्माण करा कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामसभा हरपुर पकड़ी निवासी राहुल सिंह, विजयबहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, राधेश्याम, बारकल्लाह आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दे कर कहा है कि हरपुर पकड़ी के ग्रामप्रधान ने ग्राम सभा के विकास के लिए शासन द्वारा स्वीकृत धन के उपयोग में वित्तीय अनियमितता करके सरकारी धन का गबन कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि यादव टोले से सोनबरसा सिवान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य के लिए 8,85,515 रुपये का भुगतान 17 फरवरी को कराया जा चुका है लेकिन आजतक वहां कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। यही हाल मेन रोड से पीडब्ल्यूडी रोड तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भी है। इस मद में 6,57,835 रुपये का भुगतान 18 नवंबर 2024 को कराया जा चुका है जबकि नाली का निर्माण हुआ ही नहीं है। साथ ही जो सीसी सड़क बनाई गई है वह भी मानक विहीन है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है। ग्राम सचिव राहुल प्रजापति ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने सिर्फ कार्ययोजना के आधार पर शिकायत की है जबकि जितना कार्य कराया गया है, उसका ही एमबी करा कर भुगतान लिया गया हैं। ग्रामीणों ने जो आरोप लगाया गया है, वह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed