फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on the border... SSB keeps an eye on those coming from Nepal

Maharajganj News: सरहद पर बढ़ी चौकसी... नेपाल से आने वालों पर एसएसबी की नजर

Sat, 07 Dec 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on the border... SSB keeps an eye on those coming from Nepal
महराजगंज/सोनौली। अयोध्या में हुए ढांचाे विध्वंस की बरसी पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को नेपाल से आने-जाने वाले हर शख्स की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर सीमावर्ती जिले समेत पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा, सीमावर्ती महराजगंज जनपद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा सबसे संवेदनशील मानी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में एसएसबी के जवान मुस्तैद दिख रहे हैं। नेपाल से आने वालों के आई कार्ड की जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। उनके सामानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों को रोकने एवं देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती नगर और कस्बों में पुलिस और एसएसबी ने गश्त कर रहे हैं। सोनौली, खनुवा, भगवानपुर, बरगदवा, ठूठीबारी, निचलौल जैसे प्रमुख सीमा के अलावा खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी, पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच व तलाशी अभियान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed