फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on border regarding UP elections 2022

UP Election 2022: चुनाव को लेकर सरहद पर बढ़ी चौकसी, रोका गया आवागमन

Wed, 02 Mar 2022 02:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

एसएसबी इंस्पेक्टर आरएस अहीर ने बताया कि मेडिकल और हवाई टिकट यात्रियों को सुबह से करीब 175 लोगों को भारत में प्रवेश दिया गया है। करीब तीन सौ नेपाली एवं दूर दूर से सीमा पर पहुंचे भारतीय मरीजों को नेपाल जाने दिया गया।

विज्ञापन
Vigilance increased on border regarding UP elections 2022
भारत नेपाल सीमा पर आवागमन रोका गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

महराजगंज जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल की प्रमुख सीमाएं मतदान के 72 घंटे पूर्व सील कर दी गई है। सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है। सोनौली सीमा से मेडिकल, रेलवे और हवाई टिकट यात्रियों को आने जाने दिया गया। सीमा के मुख्य मार्ग सहित पगडंडियों पर एसएसबी जवानों का पहरा है। 


मंगलवार सीमा सील होने के बाद भारत एवं नेपाल में फंसे पर्यटक वाहनों को रात्रि दस बजे तक निकाला गया। भारतीय एवं नेपाली नागरिकों को नेपाल की तरफ रोक दिया गया है। केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों और हवाई टिकट के यात्रियों को जांच के बाद भारत में प्रवेश दिया गया। सीमा पर सीसीटीवी कैमरों व खोजी कुत्तों की सहायता से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन


एसएसबी इंस्पेक्टर आरएस अहीर ने बताया कि मेडिकल और हवाई टिकट यात्रियों को सुबह से करीब 175 लोगों को भारत में प्रवेश दिया गया है। करीब तीन सौ नेपाली एवं दूर दूर से सीमा पर पहुंचे भारतीय मरीजों को नेपाल जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed