{"_id":"678023a109269c0c8c0f2b98","slug":"vigil-on-the-border-thorough-investigation-of-every-person-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140171-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरहद पर चौकसी, हर व्यक्ति की गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरहद पर चौकसी, हर व्यक्ति की गहन जांच
Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पगडंडी और नाकों पर सुरक्षा जवानों ने पेट्रोलिंग तेज कर दी है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी संबंध में एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप, डीआईजी रेंज गोरखपुर आनंद कुलकर्णी, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बार्डर पर सुरक्षा का जायजा लिया और नेपाल के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
सरहद पर खुली सीमा होने के कारण अक्सर देश विरोधी तत्व भारत में घुसपैठ कर जाते हैं। इससे भारत की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के साथ कुंभ मेले के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी और नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। संयुक्त गश्त की जा रही है। जवान हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहे हैं। बाॅर्डर से हर व्यक्ति की सघन जांच करने के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा में लगे जवानों ने मुख्य रास्तों सहित पगडंडी पर भी चेकिंग तेज कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी पर 24 घंटे नजर बनाएं हुए है।
84 किलोमीटर की खुली सीमा पर एसएसबी-पुलिस का पहरा
संदिग्ध गतिविधियों को रोकने एवं देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती नगर कस्बों में पुलिस और एसएसबी गश्त कर सघन जांच कर रही है। नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। भारत नेपाल की सीमा पर स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। परिचय पत्र देखने के बाद ही भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने की अनुमति मिल रही है। जनपद के 84 किलोमीटर की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सयुंक्त रूप से गश्त कर रही है।
विज्ञापन
एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश
महराजगंज। महाकुंभ और मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले को देखते हुए एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप, डीआईजी रेंज गोरखपुर आनंद कुलकर्णी, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बार्डर पर सुरक्षा का जायजा लिया। नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ और 14 जनवरी से गोरखपुर में प्रसिद्ध खिचड़ी मेला की शुरुआत होगी, जिसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी जोन ने सीमा की सुरक्षा को लेकर नेपाल प्रशासन के अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग का अनुरोध करते हुए एक दूसरे के साथ समन्वय की बात कही है। साथ ही उन्होंने सीमा पर सुरक्षा के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि महाकुंभ और खिचड़ी मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को एसएसबी व नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सीमा की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर आने-जाने वालों की सघन जांच करने और पगडंडियों पर पेट्रोलिंग को तेज करने के लिए कहा। उन्होंने संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने के लिए भी कहा। नेपाली अधिकारियों ने महाकुंभ और खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न कराने में नेपाल की ओर से सभी प्रकार के सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। एडीजी ने नेपाल प्रशासन के अधिकारियों को बैठक में आने के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया।
संयुक्त रूप से बॉर्डर पर पेट्रोलिंग चेकिंग का निर्णय लिया गया
मीडिया से बात करते हुए एडीजी महोदय ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ और गोरखपुर में खिचड़ी मेले को लेकर नेपाल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि इस महापर्व में श्रद्धालुओं के आवागमन सुगम और सुरक्षित किया जाए। साथ ही साथ सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था हो ताकि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न होने पाए। बैठक में भारत और नेपाल के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर पर पेट्रोलिंग चेकिंग का निर्णय लिया गया है। नेपाल के अधिकारियों के द्वारा हमें पूरा सहयोग मिल रहा है और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आने वाले दिनों में चेकिंग को बढ़ाया जाएगा ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश न कर सके।