फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   victorious world tricolor cute

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

Wed, 17 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
victorious world tricolor cute
धनेवा स्थित स्टेडियम मे ध्वजारोहण के बाद सलामी देते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व सीडीओ गौरव सिं - फोटो : MAHARAJGANJ
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
विज्ञापन

स्टेडियम में 108 फीट ऊंचे तिरंगे को दी गई सलामी, राष्ट्रगान के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
महराजगंज। जनपद में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने जहां प्रभातफेरी निकाली। वहीं, स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 108 फीट ऊंचे तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के बाद देशभक्तिपूर्ण वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ जहां देश की आजादी में प्राणों की आहूति देने वाले अमर सपूतों को नमन किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल, आरके सनशाइन एकेडमी, जीके मांटेसरी घुघली के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। पंकज मौर्य, शिरोमणि दुबे, देवेश पांडेय, टिंकू मिश्रा, अविनाश मिश्रा, अविनाश सिंह, अनिल और आलोक सूर्यवंशी ने शहीद भगत सिंह नाटक का मंचन कर सबको रोमांचित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर वंदे मातरम का गायन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने 8 बजे तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा व महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी विज्ञान मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। अरुण कुमार मौर्या, बृजेश यादव और करुणानिधि वर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ दुबे ने किया। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने तिरंगा फहराया। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में प्राचार्य प्रो. दिग्विजय नाथ पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशुनपुर गबडूआ निवासी शहीद काशीनाथ के पुत्र बसंत चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद कार व बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
-----------
लोकगीतों के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
महराजगंज। आजादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता सप्ताह पर आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। लोकगायक अजीत उपाध्याय व उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से सबको भाव विभोर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोक गायक जयकिशन यादव, ओमप्रकाश यादव और राजाराम भारती ने भी प्रतिभा दिखाई।

अजीत उपाध्याय ने ‘बड़ा नीक लागे’, ‘इतनी कृपा करो कि...‘सब बीर बलिदान के कहानी हउए’ सहित अनेक गीतों को गाकर लोगों को भाव-विभोर किया। मनोज कुमार मद्धेशिया, बृजेश यादव ने भी अपनी गायन कला से लोगों को प्रभावित किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी के साथ साथ स्थायी लोक अदालत की सदस्य प्रियंका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed