{"_id":"66a6c793b4f84d2b240e72a4","slug":"vending-zone-work-started-on-nichlaul-road-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127782-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निचलौल रोड पर वेंडिंग जोन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निचलौल रोड पर वेंडिंग जोन का काम शुरू
Mon, 29 Jul 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज ने रविवार से निचलौल रोड पर वेंडिंग जोन का काम प्रारंभ करा दिया है। लगभग 20 से अधिक दुकानों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
वेंडिंग जोन बन जाने से सड़क पटरी को अतिक्रमित कर दुकान लगाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। इससे व्यापारियों को जहां एक निश्चित स्थान मिलने से लाभ होगा वहीं राहगीरों को भी सहूलियत मिलेगी।
मुख्यालय से निचलौल रोड पर ठेला वाले व अस्थाई दुकानदार सड़क की पटरियों पर डेरा डाले रहते हैं। इसके कारण बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। यातायात पुलिस को बार-बार इन दुकानदारों को तितर-बितर करना पड़ता था तब जाकर वाहनों को आने-जाने का रास्ता मिलता था। लेकिन अब नगर पालिका ने इसका स्थाई हल निकाल लिया है। उपनिबंधक कार्यालय के बगल में निचलौल रोड पर ही वेंडिंग जोन की घोषणा करते हुए दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। ईओ नगर पालिका आलोक मिश्रा ने कहा कि वेंडिंग जोन बन जाने से दुकानें एक निश्चित स्थान पर लगेंगी।