फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicle registered in Lucknow, Ghaziabad was used in smuggling

Maharajganj News: लखनऊ, गाजियाबाद में पंजीकृत गाड़ी को तस्करी में किया गया उपयोग

Thu, 23 Nov 2023 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicle registered in Lucknow, Ghaziabad was used in smuggling
कैरियर लगे पुलिस के हाथ, मुख्य सरगना का पता नहीं, शाहजहांपुर और गोरखपुर के युवक चरस तस्करों के थे कैरियर, शामली पहुंचाना था चरस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोल्हुई कस्बे में बरामद चरस को लेकर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। लखनऊ, गाजियाबाद में पंजीकृत गाड़ी को तस्करी में उपयोग किया है। गाड़ी के नंबर के जरिए उसके मालिक के बारे में जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तार हुए तीन युवकों में एक शाहजहांपुर व दो गोरखपुर के युवक शामिल हैं। ये तीनों मिलकर कैरियर का काम करते थे। 15 से 20 हजार रुपये प्रत्येक चक्कर का इनको मिलता था। रकम की लालच में ये तीनों तस्करों के लिए काम करने लगे।
पुलिस के अनुसार, तस्करी में उपयोग पहले वाहन स्वामी का नाम विशाल सागर निवासी गली नंबर भुपेंद्रपूरी मोदीनगर गाजियाबाद व दूसरे वाहन स्वामी का नाम शिवम सिंह निवासी पितांबरा बिहार फेज दो कामता चिनहट लखनऊ है। इनके बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है। ये तीनों कैरियर चरस की खेप कई बार ले जा चुके हैं। इतनी सफाई से काम करते थे कि किसी को भनक भी नहीं लगती थी। एक खेप पहुंचाने के लिए इन कैरियरों को कभी 15000 रुपये तो कभी 20000 रुपये मिल जाते हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि सुरक्षा कर्मियों के हाथ सिर्फ कैरियर ही लगते हैं जबकि मुख्य सरगना तक पहुंच नहीं पहुंच पाती है। इस बार बरामदगी में ऐसा ही हुआ है। गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों ने बताया कि चरस को शामली पहुंचाना था, लेकिन बीच में ही दबोच लिए गए। किसको देना है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद ही यह पता चलता है कि खेप किसको देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चरस कौन मंगाता है, किसे देना है, इसके बारे में जानकारी नहीं रहती है। कैरियरों को सिर्फ रकम देकर किनारे कर दिया जाता है। आरोपियों ने बताया कि गाड़ी नौतनवा में किसी अंजान व्यक्ति ने मुहैया कराई थी। इसमें सवार होकर शामली के लिए निकले थे। उनके पास से दो कार के अलावा चार मोबाइल, 5500 रुपये बरामद हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
------------------------------
नेपाल की तराई में चार हजार बीघे खेत में अफीम और गांजा की खेती नष्ट हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल के पहाड़ी भू-भाग पर गांजा और अफीम की खेती फिर से शुरू हो गई है, हालांकि यह काम चोरी-छिपे ही किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चरस की बरामदगी हो रही है। सूत्रों की मानें तो नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि बहुत कम है।

तराई के लगभग 22 जिलों में धान और गेहूं की खेती की जाती है, पर सरकारी सुविधा न मिलने के कारण पैदावार बहुत कम मात्रा में होती है, जिससे एक बड़ी संख्या में नेपाली किसान नशे की खेती पर ध्यान देने लगे हैं। पहले ये खेती पहाड़ी क्षेत्र के जिला दांग, मध्य पश्चिमी, नेपाल के कुछ हिस्सों-बझांग, बाजुरा और रोल्पा से प्राप्त किया जाता है, जहां 80 प्रतिशत से अधिक आबादी अभी भी कृषि पर निर्भर है।
यहां सदियों से गांजा और भांग का उपयोग इसकी पूरी क्षमता से किया जाता रहा है, लेकिन अब तराई के लगभग 40 विकास क्षेत्रों वारा, परसा, वीरगंज और नवलपरासी में भी की जाने लगी है। इस पर अंकुश लगाने और फसल को नष्ट करने का प्रावधान तो है, पर पुलिस और नशे की खेती करने वालों के बीच साठगांठ होने से बहुत कम प्रभावी होते हैं और खानापूर्ति होकर रह जाती है। पिछले वर्ष सरकार को प्रेषित रिपोर्ट में बताया गया था कि नेपाल के तराई में कुल चार हजार बीघे खेत में अफीम और गांजा की खेती हुई थी, जिसे नष्ट कर दिया गया था।

-----------------------------

कब कहां कितनी बरामद हुई थी चरस एक नजर में:-

21 मई 2023 को 16 किलो चरस एसओजी पुलिस की टीम ने अमहवा सिसवा में बरामद कर दो को गिरफ्तार किया।

10 मार्च 2023 को ढाई किलो चरस बरामद सोनौली सीमा के बेलहिया में नेपाल पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार

22 मई 2022 को एक किलो चरस बरामद झुलनीपुर निचलौल एक गिरफ्तार

17 अक्तूबर 2021 को एक किलो 500 ग्राम ठूठीबारी पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया

15 अक्तूबर 2021 को 10 किलो 370 ग्राम चरस ठूठीबारी एक मकान में पुलिस ने बरामद कर युवती को गिरफ्तार किया

17 जनवरी 2021 को 500 ग्राम चरस सोनौली पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया।

18 अक्टूबर 2020 को एक किलो 410 ग्राम चरस सोनौली पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया

1 अक्तूबर 2020 को 25 किलो 100 ग्राम चरस सोनौली श्याम काट में पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया।

13 सितंबर 2020 को 6 किलो 410 ग्राम चरस सोनौली पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया।

19 फरवरी 2020 को 4 किलो 660 ग्राम चरस सोनौली पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया।

10 सितंबर 2019 को एक किलो 300 ग्राम चरस सोनौली पुलिस ने रतनपुर सेमरा में बरामद कर एक को गिरफ्तार किया।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed