फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vegetarian food is the key to a long and healthy life: Baba Umakant

शाकाहारी भोजन दीर्घायु निरोगी जीवन का मूल मंत्र : बाबा उमाकांत

Sat, 29 Oct 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vegetarian food is the key to a long and healthy life: Baba Umakant
पीजी कालेज के ग्राउंड पर शनिवार को सत्संग का आयोजन किया गया,इस दौरान सत्संग सुनाते बाबा उमाकांत ? - फोटो : MAHARAJGANJ
शाकाहारी भोजन दीर्घायु निरोगी जीवन का मूल मंत्र : बाबा उमाकांत
विज्ञापन

महाराजगंज। शाकाहारी भोजन व्यक्ति को दीर्घायु निरोगी जीवन का मूल मंत्र है। इसे हर हाल में ग्राह्य करने की आवश्यकता है। मनुष्य शरीर एक मंदिर है। शराब और मांस डाल इसे गंदा न करें। बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत महाराज ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित सत्संग के दौरान यह विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा मानव जीवन को सफल बनाने के लिए शाकाहारी जीवन के महत्व को आज समझना होगा। क्योंकि, भूकंप, महामारी, अति विशिष्ट प्रकार की व्याधियों से बचना होगा। भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देश अमेरिका, ब्रिटेन, मारीशस, हांगकांग, मलेशिया, कतर, इंडोनेशिया आदि देशों में शाकाहारी संदेश दिया जा रहा है। सत्संग और नामदान कार्यक्रमों में शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

संत उमाकांत महाराज ने कहा कि जीवन जीने के लिए शाकाहारी होने का जिसने संकल्प लिया, वह दीर्घायु निरोगी जीवन जीता है। उन्होंने अपराध शराब को छोड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही सत्संग है। बाबा जय गुरुदेव ने कहा था कि मनुष्य का शरीर ही एकमात्र ऐसा है जो मालिक तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि, मुनि, पैगंबर समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे हैं। इस दौरान सत्संग के आयोजक/ जयगुरुदेव संगत के संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डीएन पांडेय, विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला, पूर्व प्राचार्य अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed