{"_id":"65fb3e3a5f0f2c80690cf5d5","slug":"vaccination-is-easy-certificate-available-in-a-moment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118289-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीकाकरण आसान, पल भर में मिलता प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीकाकरण आसान, पल भर में मिलता प्रमाण पत्र
Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्भवती महिलाओं और जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण करने के लिए यू-वीन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिले के 373 सब सेंटर पर यू-वीन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन अगले टीकाकरण की तारीख और टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। दोबारा वैक्सीनेशन के ड्यू डेट के एक दिन पूर्व वैक्सीनेशन का मैसेज लाभार्थी को आ जाएगा की उसका टीकाकरण कहां और कब होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.केपी सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता यू-वीन पोर्टल आने से वैक्सीन और वैक्सीनेशन रिपोर्ट ड्यू लिस्ट अपने पोर्टल से एक क्लिक में निकाल सकते हैं। जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पोर्टल काम कैसे करता है, इसके बारे में विस्तार से बताया जा चुका है। संवाद