फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   US citizen Eric Deliel in Maharajganj jail spending time in devotion

महराजगंज की जेल में US नागरिक: सुबह-शाम भक्ति में वक्त गुजार रहा एरिक डेलियल, आध्यात्म से है गहरा नाता

Fri, 31 Mar 2023 07:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

जेल मैलुअल के अनुसार इनको पूरी सुविधा दी जा रही है। जेल प्रशासन ने फलाहार आदि का प्रबंध किया है।

विज्ञापन
US citizen Eric Deliel in Maharajganj jail spending time in devotion
लाल वस्त्र में अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बैकविथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बैकविथ कूट रचित वीजा लेकर नेपाल में प्रवेश के दौरान 28 मार्च की शाम को पकड़े गए थे। उनको जेल भेज दिया गया। इन दिनों जेल में वह सुबह-शाम पूजा कर वक्त गुजार रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार बेहद शांत रहने वाले एरिक थोड़ी बहुत हिंदी भी समझते हैं। बैरक में अपनी ही धून में मस्त रहते हैं। उनके कार्य व्यवहार पूरी तरह से हिन्दू संभ्यता संस्कृति से प्रेरित है। विदेशी नागरिक का अध्यात्म से गहरा नाता है।

विज्ञापन

जेल में बंद एरिक शुक्रवार सुबह की शुरूआत ईश्वर की प्रार्थना करके की। आध्यात्मिक गुरुओं की तरह से आचरण होने के कारण यह आम बंदियों से इनका व्यवहार अलग हैं। जेल मैलुअल के अनुसार इनको पूरी सुविधा दी जा रही है। जेल प्रशासन ने फलाहार आदि का प्रबंध किया है। शुक्रवार सुबह दुध, केला, उबला आलू खाकर एरिक ने वक्त गुजारा। शांत होकर वह हर किसी की बात को सुनते हैं। जेल में आने के पहले दिन वह पूरी रात ठीक ढंग से सो नहीं सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
बीते 28 मार्च की रात में सोनौली के रास्ते नेपाल जाने के दौरान अमेरिकी नागरिक ऐरिक को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा था। वीजा की जांच की तो पता चला कि वीजा जुलाई 2019 में ही समाप्त हो गया है और वीजा में छेड़छाड़ किया गया है। वह कूट रचित वीजा दिखाकर अपना काम चलाता रहा। भारत के आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग ढूंढ़ रहा था, लेकिन उसके मन को शांति नहीं मिली। उसने नेपाल जाने का इरादा बनाया तो गिरफ्तार हो गया। 

विज्ञापन

जेल बंद अमेरिकी नागरिक को नियम के अनुसार पूरी सुविधा दी जा रही है। एरिक आध्यात्मिक प्रवृति के हैं। ज्यादातर समय वह पूजा पाठ कर गुजारते हैं। -प्रभात सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed