Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4,872 candidates will appear in each shift across 11 centres.

Maharajganj News: 9744 अभ्यर्थी आज दोनों पालियों में देंगे पीईटी

Sun, 01 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
4,872 candidates will appear in each shift across 11 centres.
महराजगंज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का अंतिम दिन रविवार को है। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। दोनों पालियों में कुल 9744 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन कराने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक पाली में 4872 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल दिवाकर सिंह ने बताया कि सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक सत्यापन और जैमर की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। उड़नदस्ता टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेगी। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने बताया कि आखिरी दिन की यह परीक्षा सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed