फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Updating numbers on RC and DL is now easy

Maharajganj News: आरसी और डीएल पर नंबर अपडेट करना अब आसान

Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Updating numbers on RC and DL is now easy
महराजगंज। ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी प्रपत्र पर दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाने व प्रार्थना पत्र देने की व्यवस्था समाप्त करते हुए इसे आधार सत्यापन से जोड़ दिया गया है। यूपी परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कैनर विकल्प जोड़कर डीएल व आरसी पर दर्ज नंबर बदलने की सहूलियत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएल व आरसी पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण ई-चालान होने की दशा में वाहन स्वामी या डीएल धारक के मोबाइल पर विभागीय संदेश नहीं पहुंचता। सूचना न पहुंचने पर तय समय पर डीएल व आरसी धारक समय पर चालान नहीं भरपाते। इससे उन्हें जुर्माना के साथ फाइन भी भरना पड़ता है। लेकिन अब एआरटीओ दफ्तर के विभिन्न प्रपत्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान हो गया है।
विज्ञापन

पहले इसके लिए एआरटीओ कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र देकर नंबर बदलने का अनुरोध करना पड़ता था लेकिन अब इस बदलाव को आधार से जोड़ दिया गया है। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि नंबर अपडेट करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर नंबर अपडेशन के लिए एक स्कैनर क्यूआर कोड जोड़ा गया है इसे स्कैन कर अपना पंजीकृत आधार संख्या फीड करें। आधार सत्यापन होते ही संबंधित आरसी व डीएल का पेज खुल जाएगा जहां मोबाइल नंबर अपडेट कर रि सबमिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed