{"_id":"6574c4b008ed286b380f6da7","slug":"up-board-students-should-make-a-plan-and-study-in-a-phased-manner-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11289-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : विद्यार्थी योजना बनाकर चरणबद्ध करें पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : विद्यार्थी योजना बनाकर चरणबद्ध करें पढ़ाई
Sun, 10 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ 10वीं और 12वीं के छात्रों की घबराहट भी बढ़ गई है। बेहतरीन करियर बनाने के लिए बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाना जरूरी होता है क्योंकि विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश से लेकर करियर की तमाम परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा के अंक देखे जाते हैं।
अब परीक्षा में सिर्फ दो से ढाई महीने का समय बचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से पढ़ाई की जाए तो अभी भी पर्याप्त समय है। छात्र विषयवार टाइम टेबल बनाकर निर्धारित समय सीमा में प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करें। कांसेप्ट क्लीयर रखें और कमजोर विषय पर अतिरिक्त समय दें तो निश्चित ही परीक्षा में सफलता मिलेगी।
पढ़ाई के घंटे तय करें :
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामअज्ञा प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले पढ़ाई का एक प्लान बना लेना चाहिए कि आप प्रतिदिन खुद से कितने घंटे की पढ़ाई करेंगे। जिन विषयों में आप कमजोर हैं। उनके लिए ज्यादा समय रखें। साथ ही साथ हिंदी अंग्रेजी जैसे स्कोरिंग विषयों को भी समय दें। कई बार छात्र इन्हें आसान समझकर इनकी उचित तैयारी नहीं करते हैं और इससे उनके अंक प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
सही किताबों का चयन भी बेहद जरूरी : जीएसवीए इंटर काॅलेज महराजगंज के शिक्षक अमरेंद्र शर्मा बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए सही किताबों का चयन भी बेहद जरूरी होता है। अंतिम समय में कई किताबों से पढ़ने की बजाए एक किताब पर ही अच्छे से फोकस करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें बोर्ड परीक्षा के लिहाज से सबसे उपयुक्त होती हैं। वहीं अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए उनकी संबंधित बोर्ड की किताबें अच्छी होती हैं।
तैयारी के लिए नोट्स बनाना बेहद प्रभावी : गृह विज्ञान की प्रवक्ता ऋतु अग्रहरि ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए नोट्स बनाना बेहद प्रभावी होता है। महत्वपूर्ण पॉइंट्स हमेशा नोट करके रख लेना चाहिए, क्योंकि उन्हीं से ज्यादा प्रश्न आते हैं। नोट्स बनाने से समय समय पर उनका रिवीजन करने में आसानी होती है, जोकि एग्जाम के समय काफी फायदेमंद होता है।