फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unidentified body found in Ballia Nala; police investigating.

Maharajganj News: बलिया नाला में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Unidentified body found in Ballia Nala; police investigating.
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलिया नाला में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना नगर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर चौकी प्रभारी विजय गोंड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई घाव के निशान मिले हैं। शव पर केवल हाफ लोअर था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो उसका मिलान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed