फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unfit school vehicles and bikes with modified silencers will be confiscated.

Maharajganj News: अनफिट स्कूल वाहन व मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकें होंगी जब्त

Sat, 28 Mar 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Unfit school vehicles and bikes with modified silencers will be confiscated.
एआरटीओ के नेतृत्व में एक अप्रैल से विभाग चलाएगा अभियान
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मिल चुकी है बैठक
महराजगंज। बिना फिटनेस व मानक विहीन स्कूल वाहनों का संचालन बंद कराने के लिए एक अप्रैल से जनपद में एआरटीओ के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर विशेष नजर रहेगी और प्रवर्तन टीमें इन वाहनों को जब्त करेंगी।
परिवहन आयुक्त स्तर से नए शिक्षण सत्र के पहले महीने ही एआरटीओ को संपूर्ण जनपद में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के दौरान प्रवर्तन टीम मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों को भी जब्त करेगा। इसकी अनुमति बीते दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मिल चुकी है। बैठक में यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा बाइक का साइलेंसर मॉडिफाइड कराकर बाइक चलाते हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर तेज आवाज करता है यह हृदय रोगियों के लिए घातक हो सकता है। सड़क सुरक्षा समिति ने इनपर भी कार्रवाई का अनुमोदन किया है। इसके अलावा अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
एक अप्रैल से जनपद में स्कूल वाहनों की फिटनेस व मानक जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में तेज आवाज निकालने वाली मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed