{"_id":"5a5a5c474f1c1bdd408b4b08","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-counterclockwise-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,चालक की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी(महराजगंज)। शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वाहन पलटने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस घायल चालक को निचलौल ले जा रहे थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह गांव निवासी ध्रुप प्रजापति (27) शुक्रवार की रात ट्रैक्टर - ट्राली पर लदी ईट शीतलापुर पहुंचा कर घर वापस आ रहे थे। अभी वह बेलवां गांव के पश्चिम स्थित काली काली मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि मोड़ पर ट्रैक्टर - ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसकी चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बृजनंदन सिंह ट्रैक्टर के नीचे दबे घायल युवक को निकलवाकर इलाज के लिए निचलौल सीएचसी भेजे। इस बीच रास्ते में घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रिखमन के चार पुत्रों में तीसरे नंबर पर ध्रुव थे। इनसे एक पुत्री ममता (10) व पुत्र आकाश (08) हैं। ध्रुव की मौत से उनकी पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की भी पुत्र के निधन से रो-रोकर हालत खराब है।