{"_id":"60a7f2bc8ebc3eb1f33b8560","slug":"two-youths-who-injured-woman-arrested-maharajganj-news-gkp3953486136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घायल करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घायल करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा थानाक्षेत्र के महुंअवा उर्फ महुई गांव के ओरीपुर में 19 मई को बरात विदा करते समय एक युवक ने अंजनी गुप्ता के पैर में गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने बहादुरगढ़ के पास से रंजीत कुमार पासवान उर्फ गोलू निवासी खजुरिया व सूर्य प्रताप कनौजिया निवासी महुअवा महुअई टोला ओरीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को यह जानकारी दी। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित रंजीत कुमार पासवान उर्फ गोलू व सूर्य प्रताप कनौजिया बहादुरगढ़ के पास मेन सड़क के किनारे खडे़ हैं। दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम बहादुरगढ़ पहुंची तो सड़क के किनारे कटरेन की आड़ में दो आरोपित खडे़ थे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड लिया। तलाशी के दौरान रंजीत कुमार पासवान उर्फ गोलू के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस बरामद हुआ। सूर्य प्रताप कनौजिया के पास से भी एक तमंचा बरामद हुआ।
अपशब्द बोलने आक्रोशित हुए थे युवक
दोनों आरोपितों ने बताया कि 19 मई की शाम को ग्राम महुअवा महुअई के टोला ओरीपुर निवासी अभिषेक गुप्ता की मां अंजनी देवी को जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। कुछ दिन पहले अभिषेक गुप्ता का महदेवा बाजार में विवाद हो गया था। उसकी मां अंजनी उन्हें काफी अपशब्द कहा था। तभी से अभिषेक की मां को सबक सिखाने का मौका खोज रहे थे।