{"_id":"692b5563cd4fb7757001f873","slug":"two-youths-from-ghugli-area-died-in-chennai-causing-uproar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165441-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घुघली क्षेत्र के दो युवकों की चेन्नई में मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घुघली क्षेत्र के दो युवकों की चेन्नई में मौत, कोहराम
विज्ञापन
घुघली। थाना क्षेत्र के एक ही गांव के दो युवक चेन्नई में फैक्ट्री में काम करने के दौरान दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अलग-अलग दिनों दोनों की मौत हो गई। पिपरिया करजहा निवासी शिवकुमार (25) और इंद्रभूषण पटेल (37) कुछ एक वर्ष पहले घर की माली हालत सुधारने के लिए चेन्नई में एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम कर रहे थे। शनिवार को दोनों का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में एल्युमिनियम गलाते समय अचानक टंकी ओवर फ्लो होने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। साथ में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उनके शरीर में लगी आग को किसी तरह बुझाया और आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए और उपचार शुरू करवाया। इलाज के दौरान दोनों की दो अलग-अलग दिनों में मौत हो गई। शिव कुमार दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। इंद्र भूषण पटेल दो भाइयों में बड़ा था। हादसे से दोनों परिवारों के लोग रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। शनिवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार घुघली के बैकुंठी श्मशान घाट पर किया गया। संवाद
दो भाइयों के सिर से असमय में उठा पिता का साया
पिपरिया करजहा शनिवार की सुबह जब दोनों युवकों की अर्थी उठी, तो उसे देख सभी मर्माहत हो उठे। ग्रामीणों ने अपने सजल आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। दोनों के परिजनों को रोते-बिलखते देख अन्य लोग भी भावुक हो गए। इन्द्रभूषण पटेल अपने पीछे दो पुत्र वेद पटेल (12) वीर (4 ) एवं पत्नी रीमा पटेल को छोड़ गया है। दोनों बेटों के सिर से असमय में ही पिता का साया उठ गया। तीनों को रोते-बिलखते देख सबकी आंखें नम हो उठीं।