फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two women, including a pregnant woman, were attacked over a land dispute.

Maharajganj News: जमीन के विवाद को लेकर गर्भवती सहित दो महिलाओं पर हमला

Fri, 16 Jan 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two women, including a pregnant woman, were attacked over a land dispute.
खेत में कूड़ा डालकर फसल को नुकसान पहुंचाया, मामले में पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुण्डेरा कला गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी गर्भवती बेटी पर लाठी-डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता देवी ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी श्यामनन्दन अग्रहरी, उनके पुत्र प्रिन्स, कुंवर संजू, विजय कुमार और मनीष ने उनके खेत में कूड़ा डालकर फसल को नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर मारपीट की।

पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार, आरोपी मंगलवार 12 जनवरी दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुनीता के घर पहुंचे और उन्हें मारने के लिए दौड़ाया। सुनीता और उनकी गर्भवती बेटी शोभा घर में घुसीं तो आरोपी भी घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसे से दोनों को बुरी तरह पीटने लगे। शोभा गर्भवती है और हमले में उसके पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी बीच-बचाव करने वालों को भी धमकाते हुए चले गए और जान से मारने की धमकी दी। सुनीता ने बताया कि यह विवाद उनके खेत से जुड़ा है। हमले के बाद दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। शोभा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर आरोपी श्यामनन्दन अग्रहरी, प्रिन्स, सन्जु, विजय कुमार, मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed