फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two smugglers caught with 24 sacks of garlic from China

Maharajganj News: चीन के 24 बोरी लहसुन संग दो तस्कर दबोचे

Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught with 24 sacks of garlic from China
महराजगंज/खनुआ। सोनौली पुलिस ने दो स्थानों से 24 बोरी चीन का लहसुन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात सोनौली पुलिस ने नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई की। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, मंगलवार की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की नेपाल से लहसुन की खेप भारत लाई जा रही है। सूचना पर टीम बरगदवा उर्फ गनवरिया गांव के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी दो आरोपी बाइक से लहसुन लेकर आते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस ने शेख फरेंदा, थाना सोनौली निवासी गुलहसन अली और अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक पर लदा छह बोरी लहसुन बरामद हुआ।
वहीं बॉर्डर से 18 बोरी चीन के लहसुन बरामद हुए, जबकि कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। उधर, सूत्रों की माने तो चीन के लहसुन का मूल्य नेपाल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो है, जबकि भारतीय क्षेत्र में देसी लहसुन की कीमत करीब 260 से 350 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में धंधेबाज बाॅर्डर पर चीन के लहसुन की तस्करी कर सहालग में मोटी रकम कमाने के जुगाड़ में लगे हैं। एक क्षेत्र से रोजाना 8 से 10 पिकअप लहसुन आने की बात कही जा रही है। भारतीय बाजारों में बिकने वाले देसी लहसुन में भी चीन के लहसुन की मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोगों को यह पता भी नहीं है कि वे देसी लहसुन खा रहे हैं कि चीन का। हालांकि जहां देसी लहसुन लोगों के सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं चीन का लहसुन नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed