{"_id":"6ab983026c09bd8f340e9233","slug":"river-water-levels-rose-rapidly-over-the-last-24-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186001-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 घंटे में तेजी से बढ़ा नदियों का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 घंटे में तेजी से बढ़ा नदियों का जलस्तर
विज्ञापन
बकुलडिहा गांव के पास ओवर फ्लो बंधे की रखवाली करते ग्रामीण।
महराजगंज। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। 26 सितंबर सुबह और 27 सितंबर शाम के आंकड़ों की तुलना में कई नदियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर 2.20 मीटर दर्ज की गई है।
26 सितंबर को गंडक बैराज का जलस्तर अपस्ट्रीम में 109.55 मीटर था, जो 27 सितंबर शाम तक बढ़कर 110.89 मीटर हो गया। डाउनस्ट्रीम का जलस्तर भी 108.75 से बढ़कर 110.37 मीटर पहुंच गया। गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी 2,73,600 क्यूसेक से बढ़कर 4,74,950 क्यूसेक हो गया है। इसी तरह रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर जलस्तर 79.83 से बढ़कर 82.03 मीटर, राप्ती नदी का 77.85 से बढ़कर 79.30 मीटर और चंदन नदी का 99.50 से बढ़कर 101.40 मीटर पहुंच गया है। प्यास नदी में भी जलस्तर 101.30 से बढ़कर 102.25 मीटर हो गया।
लगातार बारिश के कारण महाव नाले का पानी भी 7 फीट से बढ़कर करीब 9.6 फीट पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और तटबंधों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।