{"_id":"6ab985291c40df75ff086cac","slug":"three-days-of-rain-lead-to-waterlogging-in-several-wards-commuters-face-inconvenience-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185940-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन दिन की बारिश से कई वार्डों में जलभराव, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन दिन की बारिश से कई वार्डों में जलभराव, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
सदर ब्लॉक परिसर में स्थित दुकान में लगे पानी को निकालता दुकानदार।
बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश के कारण कई जगहों पर हुई जलभराव
महराजगंज। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश ने महराजगंज शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें कीचड़ से सन गईं।
बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश के कारण शास्त्री नगर, गांधी नगर, साहूजी महाराज नगर, नेहरू नगर, सिविल लाइन, बिस्मिल नगर, आजाद नगर, बैकुंठपुर सहित अन्य वार्डों में सड़कों पर पानी जमा रहा। नालियों से पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।
शास्त्री नगर निवासी आशुतोष ने बताया कि बारिश के दौरान हर बार जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। नगर पालिका की ओर से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गांधी नगर निवासी किशन ने कहा कि जल निकासी को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। साहूजी महाराज नगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, सदर ब्लॉक परिसर और एसबीआई बैंक के आसपास भी बारिश का पानी जमा हो गया था। नगर पालिका की ओर से टैंकर लगाकर पानी निकालने का काम कराया गया। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जल निकासी को लेकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।