{"_id":"6ac012f6b2f4bddfe6048333","slug":"two-relatives-living-in-a-rented-house-clash-one-critically-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186262-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किराए के मकान में रह रहे दो रिश्तेदारों में मारपीट, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किराए के मकान में रह रहे दो रिश्तेदारों में मारपीट, एक गंभीर
विज्ञापन
विवाहिता को घर से निकालने के बाद दोनों पक्षों में हुआ विवाद
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग का मामला
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी में किराए के मकान में रह रहे दो परिवारों के बीच शुक्रवार सुबह हुई मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच में मामला दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से जुड़े होने की बात सामने आई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज छावनी टोला निवासी लच्छा राम अपने परिवार के साथ उर्दहनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह चटाई बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी इसी वर्ष फरवरी में श्रावस्ती जिले के निवासी बृजेश के साथ हुई थी। बृजेश अमवा में धर्मकांटा के पास रहकर चटाई बेचता है। लच्छा राम का आरोप है कि शादी के दौरान बेटी को करीब तीन लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान दिए गए थे।
शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति पत्नी के सामने ही किसी दूसरी महिला से बातचीत करता था। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और कुछ माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग उर्दहनी स्थित किराए के मकान पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।