{"_id":"64949657c321b26206026d14","slug":"two-ninth-grade-students-killed-the-girl-maharajganj-news-c-7-1-gkp1032-216916-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या
Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की सात वर्षीय बच्ची की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या के आरोप में नौवीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।
आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया कि वे दुष्कर्म की नीयत से बालिका को सूनसान घर में खींच ले गए थे। विरोध करने पर सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया।
बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह 11 बजे के करीब बच्ची मैगी लेकर आ रही थी। गांव में एक घर के सामने गली में दोनों ने उसे रोक लिया और टॉफी के बहाने घर के अंदर ले गए। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह चिल्लाने लगी। डर कर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को घर में छिपा दिया और पहचान छिपाने के लिए घर में रखा तेजाब चेहरे पर डाल दिया। रात करीब एक बजे वे बारिश के दौरान घर में पहुंचे और शव को गली में रख दिया।