फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two individuals of Nepali origin, including a minor, apprehended with narcotics.

Maharajganj News: नशीली दवाओं के साथ नाबालिग सहित नेपाली मूल के दो पकड़ाए

Fri, 24 Jul 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two individuals of Nepali origin, including a minor, apprehended with narcotics.
नेपाल के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, भारत से ले गए थे दवाएं
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा गया है। दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
बॉर्डर पर सख्ती के बाद भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी नशे की दवाएं, कभी खाद तो कभी अन्य सामान तस्करी करते हुए तस्कर पकड़े जाते हैं। कार्रवाई के बाद भी लगभग यह मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। रूपन्देही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि बुधवार की देर रात वार्ड पुलिस कार्यालय, आंचलपुर (सिद्धार्थनगर नगरपालिका-8) की पुलिस टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरए-7 पीए-7007 नंबर के स्कूटर आते दिखी। जांच में भारी मात्रा में नशे की दवाएं बरामद हुईं। इसमें भारत से अवैध रूप से लाए गए 145-145 एम्पुल डायजेपाम, प्रोमेथाजीन एचसीएल और बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन, तीन सिरिंज तथा दो टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रवेश घरती (22) और एक नाबालिग है। दोनों वार्ड संख्या-13, घोराही उपमहानगरपालिका, दांग (नेपाल) के रहने वाले हैं। रूपन्देही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed