{"_id":"69a35b91b2b86f2dd60a8de3","slug":"two-fraud-accused-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1009-172554-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरेंदा। धोखाधड़ी कर दंपति से जेवरात व नकदी लेकर फरार युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
संतकबीरनगर जनपद के थाना धर्मसिंहवा गांव सेवहा बाबू निवासी रविंद्र सिंह व उनकी पत्नी माया सिंह 18 फरवरी को लखनऊ से ट्रेन से 12ः30 बजे आनंदनगर पहुंचे। स्टेशन से वह कस्बे के मिल गेट पहुंचे। वहां दो अनजान व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगे। दोनों दंपती को भ्रमित कर ई-रिक्शा पर बैठाकर इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान दोनों युवक दंपती से चेन, दो अंगुठी, कान का टप्स व 40,000 नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद टीम गठित कर गिरफ्तारी में जुट गई। धोखाधड़ी में शामिल युवकों को कस्बे के गनेशपुर ढाला से शनिवार को चार बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आकाश डोम व चंदन डोम निवासी रजला उमानगर, थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया। उनके पास से पुलिस ने दो अंगूठी, एक झुमका व ठगी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को बरामद किया है। टीम में चौकी इंचार्ज अजय कुमार वर्मा व उपनिरीक्षक गोविंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।