फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two fertilizer smugglers caught near Bairihwa Bridge.

Maharajganj News: रक्षाबंधन आज, देर रात तक गुलजार रहे बाजार

Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two fertilizer smugglers caught near Bairihwa Bridge.
राखी, मिठाई व गिफ्ट आइटम की खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक पूर्णिमा समय सीमा में बांधें राखी
महराजगंज। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के तहत देर रात तक बाजार गुलज़ार रहे। इस दौरान लोगों ने जमकर रक्षाबंधन, मिठाई व गिफ्ट आइटमों खरीदारी की।
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को पूर्णिमा तिथि में मनाने की परंपरा है। इस बार सावन पूर्णिमा तिथि आज देर शाम से ही लग रहा है। उदया तिथि के कारण इसे शुक्रवार को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा की तिथि दोपहर दो बजे तक रहेगी लेकिन राखी बांधने का उपयुक्त और शुभ समय सुबह 9:30 बजे तक है।
विज्ञापन


स्वास्तिक व ऊं आकृति के ब्रेसलेट की मांग ज्यादा
बाजार में युवतियों व महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ रक्षाबंधन की दुकानों पर देखी गई। रक्षाबंधन की दुकानें मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक खुली रहीं। पीजी कॉलेज रोड पर राखियों की बिक्री का स्टॉल लगाने वाले अजय कसौधन ने बताया कि दुकान पर स्वास्तिक व ऊं आकृति के ब्रेसलेट, सिल्वर वर्क वाली राखी, रुद्राक्ष व स्टोन वाली राखियां इस बार खास हैं। इनकी कीमत 10 से लेकर 100 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के थोक व फुटकर विक्रेता श्यामलाल ने बताया कि फैंसी व नए माॅडल की राखियां इस बार अधिक बिक रही हैं। इसमें गोल्डन व सिल्वर टच के साथ डायमंड स्टोन, दुर्वा अक्षत की राखी अधिक बिक रही। राखी कारोबारी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज के कारण लोग अधिक से अधिक दिखाना चाहते हैं कि उनकी राखी की यादें कैसी रहीं। रील तैयार करने व आकर्षक पोस्ट के लिए रक्षाबंधन के साथ पूजा थाली, रोली चंदन की बिक्री आखिरी दिन खूब हुई।
रक्षाबंधन पर सोने व चांदी की राखियों की बिक्री खूब रही। सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि हल्के वजन के राखियों की बिक्री अधिक हुई। वहीं गणेश ने बताया कि सोने की राखी अधिक बिकी। कुछ लोगों ने इसे डायमंड से भी सजवाया।

मिठाइयां देर शाम तक खरीदते दिखे लोग
चीनी की महंगाई के कारण इस बार रक्षाबंधन पर मिठास का इंतजाम महंगा रहा। मोतीचूर का लड्डू 220 रुपये किलो की जगह 265 रुपये किलो की दर से बिके। अधिकतर मिष्ठान विक्रेताओं ने ग्राहकों को खींचने के लिए पुराने रेट पर भी मिठाइयों की बिक्री की। पैकेट बंद मिठाईयों और ड्राईफ्रूट, चॉकलेट के कंबो पैक जैसे गिफ्ट आइटम भी खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed